20 August 2026 •  Report #Education

कविता वाचन कार्यशाला

QUICK BITE - कार्यशाला को रोचक और संवादात्मक बनाने के लिए विद्यार्थियों को कविताओं का वाचन करने का अवसर दिया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कविताओं का प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया। कोंकणी विषय की शिक्षिका ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया तथा कोंकणी कविता और उसके महत्व पर प्रकाश डाला।


डोन बोस्को महाविद्यालय में ‘हिंदी - संप्रेषण कौशल’ पेपर के अंतर्गत द्वितीय वर्ष बी.ए के विद्यार्थियों के लिए दिनांक 20 अगस्त, 2026 को ‘कविता वाचन कार्यशाला’ का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक अभिव्यक्ति, कविता लेखन तथा प्रभावी कविता वाचन के कौशल का विकास करना था।


कार्यशाला की मुख्य अतिथि अधिवक्ता सरिता सिंह थीं। उन्होंने विद्यार्थियों को कविता के महत्व तथा कविता लेखन और वाचन की कला के संबंध में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने विचारों, भावनाओं और सामाजिक अनुभवों को कविता के माध्यम से अभिव्यक्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कविता वाचन के दौरान स्वर, उच्चारण, भावाभिव्यक्ति तथा प्रभावी प्रस्तुति के महत्व को भी समझाया।


कार्यशाला को रोचक और संवादात्मक बनाने के लिए विद्यार्थियों को कविताओं का वाचन करने का अवसर दिया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कविताओं का प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया। कोंकणी विषय की शिक्षिका ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया तथा कोंकणी कविता और उसके महत्व पर प्रकाश डाला।

यह कार्यशाला विद्यार्थियों के लिए एक ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक अनुभव सिद्ध हुई। इससे विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक क्षमता, आत्मविश्वास तथा संप्रेषण कौशल को विकसित करने का अवसर प्राप्त हुआ। पूरे कार्यशाला का सूत्रसंचालन कु. आमिषा ने और आभार प्रदर्शन कु. सानिया ने किया।


  Related Media

Back to Top